कोटपूतली, 08 मार्च 2023
निकटवर्ती ग्राम दंातिल में धुलण्डी के दिन प्रतिवर्ष लगने वाले डूडू कुश्ती दंगल मेले में रोमांचक कुश्ती मुकाबले देखने को मिले। दर्शकों से भरे मैदान में करीब 05 घंटे लगातार अलग-अलग श्रेणी के मुकाबले हुए। अंत में ग्राम तालवा (दांतिल) के पहलवान अशोक अधाना ने कामड़े का दंगल जीता। मेला कमेटी ने विजेता पहलवान को 11 हजार रूपये का पुरूस्कार दिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुकेश गोयल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कुश्ती दंगल मेला ग्राम दांतिल को विशिष्ठ पहचान दिलाता है। क्योंकि यह मेला लगभग 150 वर्ष से धुलण्डी के दिन प्रतिवर्ष आयोजित होता है जो आसपास की ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का एक मजबूत प्रयास है। उन्होंने मैदान में उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके इस प्रयास से हमारी संस्कृति एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाती है तथा ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। मंच संचालन पूर्व सरपंच गोदराज ने किया। रैफरी अभयप्रताप सिंह दरबार रहे। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद धूड़सिंह शेखावत, आरजेडी नेता रामनिवास यादव, सरपंच महेश सांखला, मेला कमेटी के पूरण, बहादुरमल दीवान, जयसिंह दरबार, करण सिंह तंवर, गोपाल सिंह तंवर, रामकिशोर सैनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रिपोर्ट आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर 9929350280




